लखनऊ, मई 1 -- गोसाईगंज,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज के रसूलपुर आसिक अली गांव में बुधवार की रात एक तिलक समारोह के दौरान अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। राइफल से चली गोली 16 वर्षीय किशोर सुजीत कुमार के दाहिने पैर के घुटने के नीचे लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव के ही रामू के पुत्र के तिलक समारोह में आसपास के तमाम लोग शामिल हुए थे। खुशी का माहौल था, लोग जश्न मना रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे कटरा बक्कास थाना सुशांत गोल्फ सिटी निवासी बन्टी राइफल लेकर समारोह में बैठा था। अचानक बन्टी ने वहां मौजूद 16 वर्षीय किशोर सुजीत कुमार से गाली-गलौज शुरू कर द...