गया, अप्रैल 19 -- तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे फतेहपुर के शिक्षक शंभु कुमार (45) की औरंगाबाद में हादसे में मौत हो गई। औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के पास स्थित सोन नदी पुल पर शनिवार की रात यह हादसा हुआ। सड़क पर लगे जाम की स्थिति जानने के लिए वह अपने साथियों के साथ वाहन से उतरे थे। कुछ दूर पैदल चलने पर टूटे फुटपाथ से 70 फीट नीचे नदी में शिक्षक शंभु कुमार गिर गए। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर थाना क्षेत्र के भारे गांव के शिक्षक शंभू कुमार फतेहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय भारे में कार्यरत थे। वह भारे गांव से ही एक परिचित के यहां से तिलक समारोह में शामिल होने रोहतास जा रहे थे। यह भी पढ़ें- 2023 में कचरे के ढेर में आग लगने से बाप-बेटा समेत तीन की हो गई थी मौत इसी दौरान बारुण के पास सोन नदी पुल पर भीषण जाम लग गया था। जाम की स्थिति जानने...