सीतापुर, मार्च 30 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के हरगांव क्षेत्र के सुजौल्लापुर गांव में रविवार देर रात एक तिलक समारोह के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। इस दौरान एक गोली 13 वर्षीय किशोर के पैर में जा लगी। घायल किशोर को पहले जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। सुजौल्लापुर में रविवार की रात रामसेवक कन्नौजिया के यहां तिलक समारोह का आयोजन था। समारोह के दौरान किसी ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। आरोप है कि इसी दौरान असलहा छीनने की कोशिश में एक गोली पास में खड़े गांव के ही आशा राम के पुत्र 13 वर्षीय किशन कुमार के पैर में जा लगी। गोली लगते ही किशन खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।परिजन आनन-फानन में किशन को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.