फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- शिकोहाबाद में अपने चाचा की बेटी के तिलक में शामिल होने के लिए गांव आ रहे एक युवक शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुभम पुत्र राकेश निवासी महुआ थाना मक्खनपुर वर्तमान में लटपुरा थाना जसवंत नगर इटावा में अपनी मां प्रेमलता, भाई दीपक के साथ रहता है। यहां पर उसकी ननिहाल है। युवक के चाचा के साथ अन्य परिवार के लोग गांव महुआ, मक्खनपुर में रहते हैं। शुभम के चाचा विजेन्द्र सिंह की बेटी का टीका समारोह शुक्रवार को आयोजित होना था। युवक टीका समारोह में शामिल होने के लिए ट्रेन से मक्खनपुर के लिए जा रहा था। अचानक चलती ट्रेन से शिकोहाबाद के प्लेटफार्म नंबर चार पर युवक ट्रेन से गिर पड़ा तथा ट्रेन के नीचे आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। सूचना प...