हरदोई, जून 26 -- बेहटा गोकुल। शाहजहांपुर के सराय कइयां निवासी सौरभ मिश्रा 17 जून को अपनी बाइक से ग्राम फतेहपुर थाना बेहटा गोकुल में एक तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। जहां से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वह लगातार थाने के चक्कर लगाने के लिए मजबूर है। थाना प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...