तिलक वर्मा ने हिलाई रिकॉर्डबुक, की रोहित शर्मा की बराबरी; विराट कोहली को पछाड़ पाना मुश्किल
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- तिलक वर्मा की तूफानी पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 4 विकेट से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। तिलक वर्मा के बल्ले से यह पारी उस समय निकली जब भारत को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। टीम में फिनिशर का रोल अदा कर रहे तिलक इस मैच में उस समय बल्लेबाजी करने आए जब 181 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 11वें ओवर तक 69 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे। इसी ओवर में 70 के स्कोर पर भारत को 5वां झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा। भारत की आधीर टीम पवेलियन लौट गई थी और टीम को अभी भी 9 ओवर में 111 रनों की जरूरत थी। नमन धीर और नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर भारतीय उप-कप्तान ने दो शानदार साझेदारियां की और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। तिलक 26 गेंदों पर 6 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के के साथ 51...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.