नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- तिलक वर्मा की 26 गेंदों पर 51 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में हैरतअंगेज रनचेज को अंजाम दिया। टारगेट को भारत के सामने 181 रनों की ही था, मगर आखिरी पांच ओवर में मैच भारत से दूर जा रहा था। टीम इंडिया को 18 गेंदों पर 68 रनों की दरकार थी, आखिरी पांच ओवर में भारत ने इससे पहले इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं किया था। पाकिस्तान के खिलाफ एमसीजी में हुए 2022 टी20 वर्ल्ड कप दौरान भी टीम इंडिया ने आखिरी 5 ओवर में 60 रन चेज किए थे। हालांकि तिलक वर्मा की धुआंधार पारी के दम पर भारत ने इस रनचेज को अंजाम दिया। तिलक की इस पारी के बाद एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। भारतीय उप-कप्तान का नाबाद रहना ही टीम की जीत सुनिश्चित करता है। यह भी पढ़ें- भारत से लगतार 2 मैच हारने के ब...