नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का गाड़ी जीत के ट्रैक पर लौट आई है। आईपीएल 2026 में लगातार 4 मैचों में हार का सामना करने के बाद एमआई को सीजन की दूसरी जीत सोमवार, 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली। मुंबई की इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा के शतक के दम पर गुजरात टाइटंस के सामने 200 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए जीटी की पूरी टीम मात्र 100 रनों पर ही सिमट गई। मुंबई ने यह मैच 99 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ तिलक वर्मा ने भी एमआई के लिए इतिहास रचा। यह भी पढ़ें- शुभमन ने किसे बताया MI से करारी हार का 'गुनहगार'? बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए था तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास म...