बाराबंकी, मार्च 25 -- निन्दूरा। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को नवारंभ उत्सव की धूम रही। सत्र के पहले दिन उच्च प्राथमिक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का नजारा उत्सव जैसा नजर आया। स्कूल पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षकों ने तिलक लगाकर नन्हे मुन्ने बच्चों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। अपनों के बीच इस तरह के भव्य स्वागत देखकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय उमरा में आंगनबाड़ी के नन्हे मुन्ने बच्चों के नवारम्भ उत्सव में उनकी माताओं ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम प्रधानाध्यापिका ज्योति सिंह एवं अन्य शिक्षको की उपस्थिति मे संपन्न हुआ। परिषदीय विद्यालय हेमापुरवा में भी नवारंभ उत्सव में आए बच्चों को प्रधानाध्यापिका ममता देवी द्वारा टीका लगाकर फूल देकर स्कूल में स्वागत किया। इस मौके पर सहायक अध्यापक ...