गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में आज से नया सत्र शुरू किया जाएगा। नए सत्र के पहले दिन स्कूलों में बच्चों का भव्य स्वागत होगा।इसके लिए शिक्षकों ने स्कूलों में तैयारियां की हैं। स्कूलों को गुब्बारे और फूलों से सजाया गया है। बच्चों के तिलक लगाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया जाएगा।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से जिले को एक लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे कार्यक्रम आयोजित कर और रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ शिक्षक डोर टू डोर जाकर बच्चों और अभिभावकों को पढ़ाई का महत्व बताएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल में दाखिला कराएं। अभिभावकों को स्कूलों में बच्चों के लिए चलाई ...