मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिलक मैदान रोड में गुरुवार दोपहर आपसी विवाद को लेकर दो भाई के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों की पत्नी के बीच भी मारपीट हुई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। वहीं, एक भाई की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। उनसे नगर थाने पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित छोटे भाई को आवेदन देने के लिए कहा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.