मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। स्मार्ट मीटर रिचार्ज का पैसा फंसने और बिजली बहाल नहीं होने से नाराज उपभोक्ता ने शुक्रवार को तिलक मैदान स्थित बिजली कार्यालय में जमकर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि बिजली अधिकारी और उपभोक्ता के बीच मारपीट जैसी स्थिति बन गई। कार्यालय में तोड़फोड़ की कोशिश हुई और पुलिस बुलानी पड़ी।नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत कराया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण रिचार्ज राशि फंसने की समस्या आई है, लेकिन पैसा उपभोक्ता के खाते में वापस आ जाएगा।बताया गया कि इस्लामपुर के एक दुकानदार सजारुन निशा के स्वजन स्मार्ट मीटर रिचार्ज की शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप था कि रिचार्ज खत्म होने का कोई मैसेज नहीं आया, अचानक बिजली कट गई। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.