औरैया, अप्रैल 15 -- औरैया, संवाददाता। तिलक महाविद्यालय में नारी वंदन अधिनियम 2023 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत जागरूकता रैली से हुई, जिसमें लोगों को अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य रवि कुमार ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है। कार्यक्रम अधिकारी जयसिंह ने बताया कि इससे महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाला कदम बताया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने किया सहभाग यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन से सशक्त लोकतंत्र की ओर कदम यह भी पढ़ें- महिला...