औरैया, फरवरी 20 -- औरैया। तिलक महाविद्यालय औरैया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को ग्राम बमुरीपुर में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. रवि कुमार, ग्राम प्रधान संजू देवी सहित अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया। स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल की साफ-सफाई कर लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने कहा कि एनएसएस छात्रों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करता है। दोपहर बाद खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राष्ट्रगान के साथ पहले दिन का समापन हुआ। इस दौरान रजत वर्मा, अभिषेक, उषा, शिवानी यादव, नव्या अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.