लखनऊ, फरवरी 23 -- श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलक नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में चल रहे तीन दिवसीय 44वें श्री श्याम निशानोत्सव के समापन के बाद सोमवार को 40 श्याम प्रेमी बस से सीकर खाटू श्याम धाम यात्रा के लिए रवाना हुए। मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि इस बार 40 भक्तों की टोली पहली बार मनीष, बच्चू, ज्योति, महेंद्र खाटू धाम यात्रा में शामिल हुए हैं। श्याम प्रेमी की टोली मंगलवार को राजस्थान के सीकर स्थित श्री श्याम कुंज लखनऊ वालों की धर्मशाला पहुंचेंगे। मंडल के भक्त सुरेश कंचल, जितेंद्र, अशोक, मुकेश, अनुपम आदि धर्मशाला से लाल ध्वजा हनुमान जी का एवं पीताम्बर ध्वजा ध्वजावाहक लहराते हुए 17 किमी. की पैदल यात्रा राजस्थान के रिंगस स्थित बाबा खाटू नरेश मंदिर के लिए निकलेंगे। श्याम भक्तों का समूह गाजे बाजे के साथ, श्याम निश...