कानपुर, मई 12 -- कानपुर, संवाददाता। किदवई नगर में एक निजी स्कूल में तिलक लगाकर पहुंचे कक्षा छह के छात्र को पीटने पर अभिभावक ने विद्यालय के बाहर हंगामा किया। पिता का आरोप है कि तिलक देख विशेष समुदाय की टीचर ने बेटे को तीन-चार तमाचे जड़े। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुन उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई की बात सुन पुलिस ने पीड़ित अभिभावक को नौबस्ता थाने में जाकर शिकायत करने की बात कही। बर्रा के दामोदर नगर निवासी खाद्य तेल कारोबारी का बेटा किदवई नगर के-ब्लाक स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। छात्र का आरोप है कि वह रोजाना तिलक लगाकर स्कूल आता है। यह देख एक टीचर अक्सर उसे डाटती-फटकारती हैं। इसी तरह मंगलवार को टीचर ने हद पार करते हुए तीन से चार तमाचे जड़ दिए। छात्र आंसू लेकर चुप-चाप बैठ गया। छुट...