रोहतास, मई 4 -- सोमवार की तड़के सुबह बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास एनएच-319 पर करीब 3 बजे तिलक चढ़ा के लौट रहे 5 लोगों को तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में करगहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के रामव्रत सिंह, मठिया गांव के अशोक सिंह (लड़की के पिता), पिंटू सिंह (लड़की के मामा) और रजनीश कुमार शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा है। हादसे को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिवार के लोगों ने बताया कि वो लोग गांव पहुंच चुके थे। कुछ अन्य लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोककर उतर रहे थे।...