गंगापार, जुलाई 23 -- बाल गंगाधर तिलक एवं अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गुरुवार को धरवारा स्थित जीएस एकेडमी विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंधक विनय प्रताप सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि तिलक और आजाद का राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और त्याग आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी उनके जीवन संघर्ष और देश की आजादी में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- वीर भगत सिंह और बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर निकली झांकी यह भी पढ़ें- चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर नेताजी संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर परशुराम स्वाभि...