फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। तिलकोत्सव में शामिल होने जा रहे लोगों को घेरकर उनका रास्ता रोका गया। यही नहीं विरोध करते हुये ईंट पत्थर चलाये गये और फायरिंग की गयी । पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। गोसरपुर गांव निवासी ग्रामीण ने घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की है। बताया कि उनके भतीजे की लगन के लिए रिश्तेदार आ रहे थे। रिश्तेदारों का रास्ता रोका गया। उनसे झगड़ा कर ईंट पत्थर चलाये गये। जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग की गयी। आरोप है कि हमलावरों ने लगन न करने की बात कहते हुये झगड़ा किया। रात में घटना की जानकारी यूपी 112 को दी गयी ष्थी जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। यह भी पढ़ें- दहेज का सामान रखने को लेकर विवाद अब शिकायत को देखते हुये प्रभारी निरीक्षक ने हल्का इंचार्ज को जांच सौंप दी है। इसके बाद ही इसमें आ...