बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- तिलकुट की सोंधी खुशबू से बाजार हुआ गुलजार पावापुरी समेत अन्य बाजारों में ठंड के मौसम में तिलकुट का बाजार हुआ गर्म फोटो : पावापुरी तिलकुट : पावापुरी बाजार में सोमवार को तिलकुट बनाते कारीगर। पावापुरी, निज संवाददाता। जैसे ही ठंड ने दस्तक दी, बिहारशरीफ, हरनौत, पावापुरी समेत अन्य बाजार तिलकुट की सोंधी खुशबू से गुलजार हो चुके हैं। मकर संक्रांति के आगमन के साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में तिलकुट की खुशबू और मिठास फैल गई है। सुबह से लेकर देर शाम तक तिलकुट की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। पावापुरी का तिलकुट अपनी शुद्धता, स्वाद और पारंपरिक विधि से तैयार होने के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों में भी खास पहचान रखता है। स्थानीय कारीगर देसी तिल और गुड़ का उपयोग कर लकड़ी की आंच पर तिलकुट तैयार कर रहे हैं।...