कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आदिवासी विकास परिषद द्वारा बुधवार को कार्यालय में भारत के प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी का जन्मोत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने तिलका मांझी के संघर्षमय जीवन और अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनके विद्रोह पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि तिलका मांझी ने ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाकर स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाई थी। उनका बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। सभा में सुग्रीव उरांव, मोहन लाल उरांव (उपाध्यक्ष), ललिता तिर्की (महासचिव), शिवनारायण वड़ाईक, रामचंद्र हेम्ब्रम (पूर्व उपाध्यक्ष), विशेष तिर्की (सदस्य), मनोज कुमार (सदस्य), बासो देवी, अमृता ...