भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर। सिटी डीएसपी-1 अजय चौधरी ने शनिवार को तिलकामांझी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों, कांडों की प्रगति और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों को पेंडिंग केसों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुसंधान कार्य में तेजी लाने, वारंट और कुर्की के मामलों में कार्रवाई बढ़ाने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। डीएसपी ने थाना परिसर की व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जनता से बेहतर व्यवहार करने और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- तिलकामांझी थाना का निरीक्षण ...