भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। तिलकामांझी चौक पर सौंदर्यीकरण के काम को लेकर नगर निगम में विवाद शुरू हो गया है। स्थायी समिति सदस्यों ने सौंदर्यीकरण के काम की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है और इसपर विरोध जताया है। गुरुवार को सभी स्थायी समिति सदस्य इकट्ठे हुए तिलकामांझी चौक का निरीक्षण करने की तैयारी कर रहे थे। स्थायी समिति सदस्यों ने बताया कि इसी बीच निगम प्रशासन की ओर से सूचना दी गई कि इस विषय पर समिति के सदस्यों से नगर आयुक्त बात करेंगे। स्थायी समिति सदस्य संजय सिन्हा ने बताया कि सभी सदस्यों ने नगर आयुक्त के समक्ष इस बिंदु पर आपत्ति जतायी। शहर के विकास कार्यों को लेकर स्थायी समिति की अनदेखी नहीं करने की बात कही। इसपर नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि जो भी प्रस्ताव आएगा पहले स्थायी समिति में ही रखी जाएगी। संजय ने बताया कि य...