भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर। शहर के प्रमुख तिलकामांझी चौक का स्वरूप जल्द ही बदला हुआ नजर आएगा। नगर निगम की ओर से यहां चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तीन से चार दिनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंगलवार को उपनगर आयुक्त आमिर सोहेल ने स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान ने बताया कि चौक स्थित तिलकामांझी स्मारक स्थल का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके तहत ऐतिहासिक जानकारी प्रदर्शित करने के लिए शिलापट्ट लगाया जाएगा। इससे लोगों को तिलकामांझी के जीवन और योगदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी। निगम का उद्देश्य चौक को अधिक आकर्षक, व्यवस्थित और ऐतिहासिक पहचान से समृद्ध बनाना ...