तिलकताजपुर में दो घरों से लाखों की संपत्ति चोरी, छह में प्रयास
सीतामढ़ी, जून 27 -- रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर गांव में देर रात चोरों ने एक साथ छह घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर दो घरों से नकदी और आभूषण चोरी करने में सफल रहे, जबकि चार अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने संतोष कुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा तीन हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। वहीं अमरेन्द्र सिंह के घर से भी लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली। इसके अलावा डीलर अमरेन्द्र कुमार सिंह, संजय सिंह, पूर्व मुखिया राम चलित्र प्रसाद सिंह तथा चंदन कुमार सिंह के घरों में भी चोर घुसे, लेकिन किसी कारणवश चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पीड़ित अमरेन्द्र सिंह की पत्नी ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.