जहानाबाद, अप्रैल 2 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित इंटर हाई स्कूल तिलकई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में जिला स्तर पर तृतीय स्थान लाने वाले अभय कुमार और इंटर परीक्षा में विद्यालय में प्रथम लाने वाले भास्कर कुमार शामिल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार चंचल ने कहा कि विद्यालय की पहचान छात्रों से होती है। विद्यालय के छात्रों ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस मौके पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ अयोध्या प्रसाद, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य राज प्रेम प्रसाद, शिक्षक संतोष पांडे, शिव गौरी कुमार ,दुलारचंद प्रसाद, धीरेंद्र कुमार समेत व...