बाराबंकी, जुलाई 1 -- बाराबंकी। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत पर विद्यालयों में बच्चों का उत्साह और उमंग के साथ स्वागत किया गया। स्कूल पहुंचे नौनिहालों का शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें उपहार भेंट किए। पहले दिन विद्यालय का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा दिखाई दिया। शहर के छाया चौराहे स्थित पाइनियर मांटेसरी स्कूल सहित कई स्कूलों में बुधवार को पहले दिन शिक्षिकाओं ने बच्चों का फूल, तिलक और मिठाई के साथ स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को कॉपी, पेंसिल, टॉफी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपहार दिए, जिसे पाकर बच्चे के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह भी पढ़ें- नए सत्र के पहले दिन छात्रों को स्वागत हुआ शिक्षकों ने अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। इस ...