कन्नौज, मार्च 10 -- कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को तिर्वा में 124 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। समारोह स्वामी गिरिशानंद डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर समाज कल्याण विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं, जबकि 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है। वहीं आयोजन की व्यवस्था पर 15 हजार रुपये प्रति जोड़ा खर्च किए जाने का प्रावधान है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार मार्च माह में जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 मार्च को हसेरन ब्लॉक परिसर में 100 जोड़ों का वि...