तिर्वा में दो पक्षों के बीच पथराव, 4 लोग घायल, 13 पर केस दर्ज
कन्नौज, जून 26 -- तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुप्रिया तिवारी के अनुसार, 24 जून की शाम को वह अपने भाई चंद्रकांत के साथ घर पर थीं। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही शिवम, ऋषभ, सत्यम, वंश, अनामिका, श्रद्धा और नीरज ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस मारपीट और पथराव में भाई-बहन घायल हो गए और उनके मकान की खिड़की व दरवाजे भी टूट गए। वहीं, दूसरे पक्ष की श्रद्धा तिवारी का आरोप है कि वह अपने भाई ऋषभ के साथ घर पर बैठी थीं, तभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.