औरैया, मई 8 -- बेला, संवाददाता। सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बेला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात तिर्वा बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने करीब 60 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच करते हुए बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, संदिग्ध नंबर प्लेट और आवश्यक दस्तावेज न होने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की सख्ती देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालक रास्ता बदलते भी नजर आए। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर चालकों से पूछताछ भी की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.