कन्नौज, अप्रैल 18 -- शहर के व्यस्त यातायात केंद्रों में शामिल तिर्वा क्रॉसिंग पर लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था अब प्रशासनिक रडार पर आ गई है। समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने फ्लाईओवर के नीचे फैले अतिक्रमण, जाम और गंदगी को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने 10 दिनों के भीतर ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे लागू करने को कहा है, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। तिर्वा की ओर जाने वाले इस फ्लाईओवर के नीचे अव्यवस्थित टेंपो-रिक्शा पार्किंग, दुकानों का फैलता अतिक्रमण और कूड़े के ढेर लंबे समय से यातायात को बाधित कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जाम ख़त्म करने के लिए 18 फ्लाइओवर बनाने को लेकर अध्ययन बरसात या हल्की बारिश में जलभराव की समस्या हालात को और बदतर बना देती है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि स...