लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व आस्था जताते हुए मंगलवार को किसान इंटर कॉलेज, तिर्वा, कन्नौज के प्रधानाचार्य व जिला मंत्री शिक्षक संघ रमेश चंद्र की अगुवाई में कई प्रमुख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें लोध समाज के प्रमुख लोग भी शामिल है।अखिलेश ने सभी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। समाजवादी पार्टी में शामिल सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। शामिल होने वाले रामबाबू वर्मा, बृजेश कुमार लोधी, उज्जवल लोधी, अम्ब्रीश मिश्रा, महेश चंद्र लोधी, ऋतुराज लोधी, रविकुमार लोधी, प्रज्जवल लोधी, गिरजाशंकर लोधी, सुभाष चंद्र लोधी, सर्वेश कुमार लोधी, सार्थक लोधी, आकाश लोधी, आशू य...