वाराणसी, अक्टूबर 7 -- वाराणसी, हिटी। सेवा संकल्प अभियान के तेलुगुनाडु स्टूडेंट्स फेडरेशन और तेलुगु युवा से जुड़े सेवा संकल्प बाइक यात्रियों का समूह मंगलवार को आंध्र प्रदेश से वाराणसी पहुंचा। यह यात्रा 30 सितंबर को तिरुपति से शुरू हुई थी। उसमें शामिल 25 सेवा यात्रियों ने पांच राज्यों से होते हुए करीब 2,000 किमी की दूरी तय की। महमूरगंज स्थित शृंगेरी के शंकराचार्य मठ में बाइक सेवा यात्रियों का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, सांसद विजय चिंताकायला एवं सना सतीश बाबू ने स्वागत किया। सांसद विजय चिंताकायला ने कहा कि यह केवल एक बाइक रैली नहीं, भारत की सांस्कृतिक एकता की जीवंत यात्रा है। यह भी पढ़ें- वडनगर के सेवा यात्रियों की जनप्रतिनिधियों ने की अगवानी सेवा यात्रियों ने गंगा आरती देखी, काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। फिर सा...