नई दिल्ली, जनवरी 30 -- तिरुपति में लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी के विवाद पर टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के अध्यक्ष बीआर नायडू ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में क्लीन चिट मिलने की झूठी जानकारी दी जा रही है। यह केवल श्रद्धालुओं को भरमाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के इतने पवित्र मंदिर में इस तरह का मिलावटी प्रसाद बांटकर उनकी भावनओं के साथ खिलवाड़ किया गया था और इसके लिए किसी को क्लीनचिट नहीं मिली है। मीडिया से बात करते हुए बीआर नायडू ने कहा कि वाईएसआरसीपी की सरकार के दौरान मिलावटी घी से ही लड्डू प्रसाद तैयार किया जाता था। अब लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि मिलावटी घी को लेकर क्लीन चिट मिल गई है जो कि पूरी तरह से गलत है। एसआईटी की चार्जशीट में स्पष्ट तौर से कहा गया है कि लड्डू में मिलावटी घी का ...