घाटशिला, मार्च 2 -- पोटका। जन कल्याण युवा सोसाइटी एवं एभेन चांदो वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वधान में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन लोहिया भवन बड़ा बांदुआ तिरिलडीह में आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया अमृत माझी के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सभी दानों में श्रेष्ठ होता है। शिविर को सफल बनाने में कानूराम हेंब्रम, राजाराम सिंह, अर्धेंदु गोप, शिव चरण सोरेन, दल गोविंद महतो, सोमनाथ माझी, दौलत सिंह सरदार, चन्द्रकला मुंडा, तुलसी हेंब्रम का अहम योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...