घाटशिला, मार्च 24 -- पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर तिरिंग गांव स्थित रितिका होटल के समीप ट्रक और मालवाहक टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात लगभग 12 बजे आसपास की है। जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के एदल निवासी चंडी नंदी उर्फ डोमा पेशे से टेंपो चालक था। वह टेंपो चलाकर जीविकोपार्जन करता था। बड़ा भूमरी नवकुंज संकीर्तन से वह रात घर एदल लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में रितिका होटल के समीप उसकी टेंपो (जेएच 05जे-5008) ट्रक से टकरा गई। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल डोमा को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। सीएचसी में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों द्वारा उसे टीएमएच जमशेदपुर ले जाया गया। सीएमएचओ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.