तिराहे पर टूटी स्लैब से हादसे का खतरा, लोक निर्माण विभाग बेखबर
शामली, मार्च 7 -- थाना भवन। नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित तिराहे पर सड़क किनारे लगी स्लैब टूटने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। कई गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और पैदल राहगीर गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। थाना भवन नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर से नोजल, रसीदगढ़, यारपुर, कैल शिकारपुर, खेड़ा गदाई, मस्तगढ़, ठिरवा सहित कई गांवों को जोड़ने वाले तिराहे के पास सड़क किनारे लगी स्लैब काफी समय से टूटी हुई है। स्लैब टूटने के कारण वहां बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से दिनभर दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन रहता है, वहीं कई लोग पैदल भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। रात के समय गड्ढा दिखाई न देने के कारण वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.