हरदोई, मार्च 16 -- सांडी। कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए शासन के आदेश पर तहसील प्रशासन ने प्रस्तावित चौकी के लिए भूमि का चयन कर लिया। अब नापजोख के बाद राजस्व विभाग से हैण्डओवर होने के बाद पुलिस महकमा नई पुलिस चौकी का निर्माण कराएगा। फिलहाल चयन के सात माह बाद भी अभी तक पुलिस चौकी का निर्माण शुरू नही कराया जा सका है। बीते दिनों समीक्षा के दौरान सांडी क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए शासन की ओर से सांडी थाना क्षेत्र में नई चौकी निर्माण के लिए राजस्व विभाग से भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। नतीजतन डीएम के आदेश और तत्कालीन एसडीएम पूनम भास्कर के निर्देश पर लेखपाल की टीम ने बिल्हौर -कटरा हाइवे स्थित चौधरियापुर तिराहा पर भूमि की तलाश की। इसके बाद ग्रामसभा की ओर हरपालपुर रोड स्थित आरके गेस्ट हाउस के पास गाटा संख्या 105 में ...