मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान टीम। बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक एमएलसी सीट पर निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अभिषेक झा को 9147 वोटों से हराया। ब्रजवासी को 31832 वोट मिले, जबकि जेडीयू के अभिषेक झा 22685 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी वरीयता के मतों के सहारे ब्रजवासी ने जीत हासिल की और पहले राउंड से बनाई बढ़त अंत तक कायम रखी। 2023 के उपचुनाव में भी बंशीधर ने अभिषेक झा को हराया था और तब अभिषेक झा चौथे नंबर पर रहे थे। तिरहुत स्नातक सीट पर मतगणना मंगलवार देर शाम शुरू हुई, जो बुधवार शाम तक जारी रही। एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी। पहली वरीयता के पहले राउंड की गिनती में उन्होंने जेडीयू के अभिषेक झा पर 1074 वोटों की लीड ले...