हाजीपुर, अप्रैल 9 -- हाजीपुर। नि.सं. हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने हाजीपुर-लालगंज तिरहुत बांध के मजबूतीकरण, अतिक्रमण हटाने के कार्य को लेकर निरीक्षण किया। सहायक अभियंता, कनीय अभियंता (बाढ़ नियंत्रण), नगर सभापति संगीता कुमारी, सदर प्रखंड उपप्रमुख नन्द किशोर सिंह एवं बाढ़ कंट्रोल टीम थी। निरीक्षण के दौरान विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि तिरहुत बांध का मजबूतीकरण तथा उसे अतिक्रमण मुक्तकर उसके ऊपर मजबूत सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य से एक तरफ बाढ़ से स्थायी सुरक्षा मिलेगी तो दूसरी तरफ हाजीपुर से लालगंज तथा आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध होगी। विधायक ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया कराया जाएग...