मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में तिरहुत नहर पर पांच नए पुलों के निर्माण को जल संसाधन विभाग ने तकनीकी स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब इनके निर्माण की राह खुल गई है। इन पुलों के निर्माण के लिए दो बार निविदा निकाली जा चुकी है। दोनों बार तकनीकी कारणों से निविदा में फेरबदल किए जाने के कारण फिर से निविदा जारी करनी पड़ी है। इन पुलों का निर्माण साहेबगंज प्रखंड के जगदीशपुर, रजवारा और पारू प्रखंड के देवरिया, विशुनपुर सरैया व बहलोलपुर गांव में होना है। तिरहुत नहर के सरैया प्रमंडल कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि विभागीय मुख्यालय के स्तर से कुछ बिंदुओं पर आपत्ति थी। इसे सुधार कर मुख्यालय भेजा गया था। उनपर अब मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए फिर से निविदा निकाली जा चुकी है। कुल 13.36 करोड़ रुपये से बनने वाले इन पुलों...