मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत रेंज के चार जिले मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर में 497 फरार आरोपितों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस ने फरार चल रहे इन आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की आदेश लिया है। डीआईजी चंदन कुशवाहा ने संपत्ति कुर्की के लिए विशेष अभियान चलाने का चारों जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है। हर दिन की कुर्की की रिपोर्ट रेंज कार्यालय को भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। डीआईजी ने बताया कि जिन अपराधियों के खिलाफ कुर्की आदेश लिया गया है, वे वर्षों से फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के सभी प्रयास किए जा चुके हैं। अब उनकी संपत्ति जब्ती के लिए जेसीबी के साथ घर पर पहुंचेगी। डीआईजी ने बताया कि इस अभियान में केवल वैसे आरोपितों को राहत मिलेगी जो कुर्की जब्ती से पूर्व पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण क...