तिरथली गांव के 320 किसानों को भूखंड आवंटित
नोएडा, सितम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सेक्टर-29 स्थित तिरथली गांव के 320 पात्र किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन कर दिया है। किसानों को भूखंडों के आरक्षण पत्र बांट दिए गए हैं। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यीडा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। इस आंदोलन में किसान नेता राकेश टिकैत भी खुद पहुंचे थे और किसानों की आवाज बुलंद की थी। यीडा के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मांगों के जल्द से जल्द निस्तारण के ठोस आश्वासन के बाद ही किसानों ने अपना धरना समाप्त किया था। प्राधिकरण ने अब किसानों के आबादी भूखंड मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।सेक्टर-29 के अंतर्गत तिरथली गांव की अधिग्रहीत और क्रय की गई भूमि के एवज में 320 किसानों को 7 प्रतिशत आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.