नैनीताल, मार्च 31 -- भवाली। तिरछाखेत क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जंगल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलते हुए नजदीकी आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी, जिससे लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना पर दोपहर 2 बजे पहुंची फायर यूनिट टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग बुझा दी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। फायर यूनिट टीम में एलएफएम प्रकाश सिंह, चालक जयप्रकाश आर्य, फायरमैन किशोर सिंह, मोहन सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.