नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- आप आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि क्या अपने ही देश में अपना झंडा लहराना कोई अपराध है? यह बिल्कुल बेतुका है। केजरीवाल ने सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद ये बातें कहीं। अब दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आप प्रमुख के इस बयान पर पलटवार किया है। कपिल मिश्रा ने एक्स पर लिखा, सुनो बेवकूफ! मोदी सरकार में लाल चौक तक तिरंगा लहरा रहा है, जहां तुम्हारा भाईजान धमकियां दिया करता था। इसलिए, तिरंगे के नाम पर झूठ नहीं चलेगा। तुम्हारी अपनी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है, इसलिए अब तुम सैलरी पर रखे गए किराए के टट्टुओं के साथ क्रांति करने निकले हो। इससे पहले सीजेपी के अजिंक्य शिंदे ने बुधवार को बताया कि जंतर-मंतर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत मे...