छपरा, मार्च 2 -- मांझी थाना क्षेत्र के चकिया गांव के निवासी थे जयप्रकाश राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान में ड्यूटी कर रहे थे 7 जम्मू कश्मीर में इलाज के दौरान मृत सेना का जवान का शव पहुँचा गांव। हजारों की भीड़ उमड़ी मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के चकिया गांव में भारतीय सेना के जवान जयप्रकाश यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा उनके पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान गांव का माहौल गमगीन हो गया और परिजनों की चीख-पुकार से मातम पसर गया। जयप्रकाश यादव भारतीय सेना के 15 बिहार में तैनात थे और इन दिनों राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान में ड्यूटी कर रहे थे। अभियान के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इससे पहले दानापुर कैम्प में शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर ...