एटा, अगस्त 10 -- 17 अगस्त तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में विद्यालयों में प्रतियोगिताएं, तिरंगा रैली आयोजित होगी। 13 से 15 अगस्त के मध्य सभी घरों, सरकारी ,गैर सरकारी संस्थानों, शहीद स्मारकों पर ध्वजारोहण, तिरंगा प्रकाश व्यवस्था, प्रधानाचार्य ,शिक्षक, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं की तिरंगा रैली निकालना, रैली के प्रारंभ से पूर्व वंदे मातरम का गायन किए जाने , विद्यालयों में स्थानीय खेलों खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी का आयोजन कराया जाएगा। सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मारहरा की छात्राओं ने अपने हाथों पर तिरंगा निर्माण, वस्त्रों के माध्यम से तिरंगे का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जिले में पंद्रह हजार जीविका दीदियां बना रहीं 75 हजार से अ...