शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- शाहजहांपुर। 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत बुधवार को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुलानुशासक डॉ. आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में यात्रा प्रशासनिक भवन के गेट नंबर-01 से शुरू होकर गेट नंबर-04 तक पहुंची। अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा में एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों की भी भागीदारी रही। तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया। पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान केवल ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की...