तिरंगे के सम्मान में उमड़ा देशभक्ति के जज्बे का जनसैलाब
सहारनपुर, अगस्त 23 -- देवबंद। सैनपुर गांव से रविवार को निकली तिरंगा गौरव यात्रा में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए क्षेत्रवासियों ने भारत माता के जयकारे लगाए। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद मंच के प्रदेशाध्यक्ष रूद्र त्यागी के नेतृत्व में यात्रा स्टेट हाईवे-59 से होते हुए मकबरा चौक स्थित पिलर नंबर 77 पर पहुंचकर संपन्न हुई। त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। डॉ. सुधीर त्यागी ने एकता और भाईचारे को देश की मजबूती का आधार बताया। रूद्र त्यागी ने इसे राष्ट्र के प्रति समर्पण का अभियान बताया। यात्रा में संदीप त्यागी, रोहित कौशिक, नीरज गोस्वामी, विशाल त्यागी और सुमित सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.