आदित्यपुर, जनवरी 28 -- चांडिल, संवाददाता। गणतंत्र दिवस की शाम चांडिल डैम तिरंगा रंग से जगमगा उठा। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम में लगाए गए तिरंगे की रोशनी से लाइट का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है तथा इससे चांडिल डैम की खूबसूरती और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह ने बताया कि चांडिल डैम अलग- अलग 12 रंगों से जगमगाएगा। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह तक डैम विभिन्न लाइटों से जगमग रहेगा।इस मौके पर कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता जयंत कुमार महतो, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, सरदीप नायक, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...